फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy traffic jam in Mainpuri on Bhaiya Dooj

मैनपुरी: कुसमरा में भैया दूज पर जाम से जूझे भाई-बहन, वाहनों की अधिकता से व्यवस्थाएं फेल

Sat, 06 Nov 2021 04:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 04:10 PM IST
सार

भैया दूज पर शहर से लेकर कस्बों तक भीषण जाम लगा। वाहनों की अधिकता के कारण व्यवस्थाएं फेल हो गईं।  भाई-बहन जैसे-तैसे जाम से जूझते हुए घर पहुंचे।

विज्ञापन
heavy traffic jam in Mainpuri on Bhaiya Dooj
जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में भैया दूज पर जाम ने भाई-बहनों की राह मुश्किल कर दी। हालांकि सड़कों पर पुलिस मुस्तैद रही, लेकिन वाहनों की अधिकता ने पूरी व्यवस्था फेल नजर आई। भैया दूज के लिए निकले भाई-बहन जैसे-तैसे जाम से जूझते हुए घर पहुंचे। इटावा रोड, फर्रूखाबाद रोड, सौरिख रोड व मैनपुरी रोड पर वाहनों के पहिये घंटों थमे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम में फसे वाहनों को निकलवाया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह छह बजे चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने यादव नगर चौराहे पर लगने बाले हठ ठेलों व मिठाई की दुकानों को सड़क से दूर लगाने को कहा, जिससे चौराहे पर जाम ना लग सके। लेकिन दोपहर होते ही यादव नगर चौराहे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस बल जाम को खुलवाने में लगा रहा लेकिन जल्दी निकलने की होड़ में भीषण जाम लग गया। 
विज्ञापन


पुलिस बल ने जाम में फंसे वाहनों को एक-एक साइड से निकलवाना शुरू किया। इसके बावजूद भी जाम चौराहे पर सड़क से एक-एक किलोमीटर दूर लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जाम लगभग तीन घंटे लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed