फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain till 6 July Meteorological Department Predicted For The Coming Days

UP Weather: रिमझिम से मिली राहत,  6 जुलाई तक तेज बारिश; मौसम विभाग ने की आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी

Thu, 03 Jul 2025 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 08:21 AM IST
सार

Weather News in Hindi: रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दी है, तो वहीं अब 6 जुलाई तक तेज बारिश के आसार हैं। मानसून की दस्तक के बाद से अब तक आगरा में सामान्य से तीन गुना बारिश हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Heavy rain till 6 July Meteorological Department Predicted For The Coming Days
बारिश के बीच निकलते स्कूटी सवार। - फोटो : mathura

विस्तार

जुलाई के दूसरे दिन भी आगरा पर मानसून के बादल मेहरबान रहे। बुधवार को दोपहर में दो बार हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी। दिन में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रात में 19 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्की, लेकिन शुक्रवार से तेज बारिश के आसार 6 जुलाई तक जताए हैं।
विज्ञापन


 

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। सुबह 8:30 से रात 8:30 बजे के बीच 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर में 12 बजे और फिर डेढ़ बजे से दो बजे के बीच बारिश हुई जो रुक-रुक कर होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के कारण उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली।

ये भी पढ़ें -  हलवाई के बेटे का कत्ल: शराब पिलाई, एक दोस्त ने हाथ पकड़े, दूसरे ने सिर को ईंट से कुचला; जानें हत्या की वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। एक से दो बार हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 4 से 6 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार जताए गए हैं। मानसून की दस्तक के बाद से अब तक आगरा में सामान्य से तीन गुना बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें -   UP: खाैफनाक..तीन बच्चों की मां से शारीरिक संबंध बनाने की जिद, फिर प्रेमी ने किया ऐसा हश्र; इस हाल में मिली लाश


 
विज्ञापन

अधिकतम 33 डिग्री
न्यूनतम 26.8 डिग्री
सूर्योदय 5:40
सूर्यास्त 7:04
एक्यूआई 44

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed