फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain occurred in many areas of the district

Agra News: जिले के कई क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश

Sat, 29 Jun 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain occurred in many areas of the district
मैनपुरी। शनिवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते मक्का और मूंगफली की फसल पर संकट बढ़ने लगा है। कई क्षेत्रों में जलभराव जैसे हालात भी पैदा हो रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की चेतावनी दी है जो किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हालांकि शहर में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 6 बजे से बरनाहल, घिरोर, करहल, कुरावली, बिछवां, मैनपुरी और भोगांव क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इसके चलते खेतों में पानी भर गया। पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से मूंगफली और मक्का किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, धान की खेती करने वाले किसान खुश नजर आ रहे हैं। धान की नर्सरी के लिए यह बारिश बहुत ही लाभकारी है। इसके साथ ही धान की खेती करने वाले किसान अपने खेतों की तैयारियों में जुटने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण एक सप्ताह में 14 डिग्री तापमान में गिरावट हुई है। पिछले शनिवार को जो तापमान 46 डिग्री था। इस शनिवार को वह 32 डिग्री पर आ गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मक्का और मूंगफली की फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed