फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain cools down the heat and humidity

Agra News: जोरदार बारिश ने ठंडे किए गर्मी और उमस के तेवर

Wed, 07 Aug 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain cools down the heat and humidity
मैनपुरी। गर्मी और उमस से परेशान से लोगों को बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। दोपहर बाद मौसम बदला और जिले भर में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते खेतों में किसानों ने रोपाई का काम भी तेज कर दिया। शाम को भी मौसम ठंडा रहने के चलते लोग घरों से बाहर निकले। इससे बाजारों में भी रौनक नजर आई।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से लोगों को बारिश का इंतजार था, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से लोगों को मायूसी ही हाथ लग रही थी। मंगलवार की रात से मौसम ने करवट बदल ली थी। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। बुधवार को सुबह भी बादलों के चलते कभी धूप तो कभी छाया बनी रही। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादल छा गए। कुछ ही देर में 3 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई। आधे घंटे में लगभग 12 मिमी बारिश हुई। इसके बाद बारिश तो रुक गई, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। ऐसे में लोग बाजारों में खरीदारी और अपने काम निपटाने में जुटे रहे। बाजारों में रौनक रही तो दुकानदारों के भी चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बारिश होने से किसानों को भी राहत रही। खेतों में धान की रोपाई का काम करने वाले किसानों ने काम तेज कर दिया। मौसम ने साथ दिया तो दो दिनों में रोपाई काम जिले में पूरा हो जाएगा।


आगे भी राहत बनी रहने की है उम्मीद
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी गर्मी और उमस से राहत बनी रहने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने धान की रोपाई का काम पूरा करने और फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed