{"_id":"5b604de24f1c1b096a8b47b8","slug":"heavy-rain-breaks-record-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बनी रिकॉर्डतोड़ बारिश, दो लोगों की मौत, कई मकान धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बनी रिकॉर्डतोड़ बारिश, दो लोगों की मौत, कई मकान धराशायी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 31 Jul 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को अलग अलग क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गई। कई मकान धराशायी हो गए हैं।
लगातार हो रही बारिश से नदी, नाले और तालाब उफान पर हैं। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव मुगरिया निवासी 60 वर्षीय करण सिंह घर के पास नाले में गिर पड़े। पानी अधिक होने से डूबने से उनकी मौत हो गई।
वहीं किशनी थाना क्षेत्र के गांव बरहा में 60 वर्षीय किसान बाबूराम शाक्य की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वो घर से शौच के लिए निकले थे। गांव ककरारा में बारिश से दीवार गिरने से महिला घायल हो गई।

बाढ़ जैसे हालात
गांव रठेरा में कच्चा मकान गिरा। बारिश और माइनरों का पानी गांव में घुसने से किशनी के गांव बसैत और हिम्मतपुर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। शहर में भी जगह जगह जलभराव है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
जुलाई के आखिर में शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण इंसान से लेकर जानवरों तक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिया है।
बारिश ने तोड़ रिकॉर्ड
इस वर्ष 29 और 30 जुलाई को 24 घंटे में 445.6 मिमी रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। इससे पहले जुलाई 2008 को 24 घंटे में 438.1 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि जिले में सबसे ज्यादा बारिश जुलाई 2006 को हुई थी।
भारी बारिश के कारण जिले में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इससे पहले 26 और 27 जुलाई में बारिश में कहर बरपाया। जिसमें तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।