{"_id":"5b5adab94f1c1bb15c8b4bf2","slug":"heavy-rain-alert-for-next-three-days-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश में स्कूटर से जाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारी बारिश ने मौसम का मिजाज तो ठंडा कर दिया है, लेकिन लोगों के लिए अब यह बारिश मुसीबत बनती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दो तीन दिनों तक इससे राहत मिलने वाली नहीं है।
मौसम विभाग ने 27 जुलाई को भी भारी और 28 से 30 जुलाई तक सामान्य बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत संभावित बारिश से बचाव के लिए जनसामान्य को सचेत किया है, उनके लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
इन बातों को रखें ध्यान
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार मालपाणी द्वारा जारी एडवाइजरी में भारी बरसात के समय वाहन न चलाने को कहा है। किसी पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग, कच्चे-जर्जर भवन से दूर रहें।

Trending Videos
बिजली उपकरणों से दूर रहें। छाता, टार्च, कुल्हाड़ी जैसी आवश्यक वस्तुएं राहत एवं बचाव के समय उपयोगी हो सकती हैं। कोई अप्रिय घटना होने पर उसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दें।
यह एडवाइजरी नगर आयुक्त, एडीएम सिटी के अलावा सभी एसडीएम को भेजी गई है ताकि लेखपाल, प्रधान, पार्षद आदि के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार कराया जा सके। लोग समय रहते सुरक्षा बंदोबस्त कर लें।
पिछली आपदाओं से नहीं लिया सबक
11 अप्रैल और दो मई को आए आंधी-तूफान ने जिले में भारी तबाही मचा दी थी। आपदा प्रबंधन में तब भी जिला प्रशासन फेल रहा था। इसके बाद भी जिले में आपदाओं से निपटने के कोई बंदोबस्त नहीं किए गए।
गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बाद हुई तबाही से निपटने के लिए भी प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम और अन्य विभागों के अफसर असहाय से दिखे। शुक्रवार को भी बारिश ने शहर को बेहाल कर दिया।