फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain accompanied by hail, clouds will rain for three more days

Agra News: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, तीन दिन और बरसेंगे बादल

Mon, 01 Jun 2026 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by hail, clouds will rain for three more days
ताजमहल पर हुई बारिश से बचने के लिए चुन्नी ओढ़े हुए महिला पर्यटक। संवाद
आगरा। मौसम के बदलते मिजाज के बीच रविवार को भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दिन में करीब आधे घंटे हुई झमाझम बारिश की वजह से पूरा शहर तर हो गया। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन बारिश और तूफान का अनुमान जारी किया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह अच्छी धूप खिली। हल्की गर्मी के बीच दोपहर में आसमान में बादल छा गए और करीब तीन बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


खंदौली में क्षेत्र में तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। नगला अर्जुन निवासी किसान दुर्लभ सिंह और वास जोखी निवासी ठाकुरदास ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पालेज और बाजरा की फसल प्रभावित हो सकती है। तेज हवा चलने से बाजरा की फसल कई स्थानों पर गिर गई। वहीं, ओलावृष्टि के कारण पालेज में हरी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed