फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy jam will be put on mg road agra due to nominations

आगरा: एमजी रोड पर आज संभलकर निकलें, नहीं तो जाम में छूट जाएंगे पसीने

Mon, 29 Apr 2019 09:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
heavy jam will be put on mg road agra due to nominations
फाइल फोटो
अगर आपको बहुत जरूरी काम न हो तो सोमवार को एमजी रोड पर जाने से बचें। आप गए तो ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं। आगरा उत्तर विधानसभा सीट के नामांकन का आज आखिरी दिन है। प्रमुख दलों के उम्मीदवार पर्चा दाखिल करने के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन


वैसे भी सोमवार के दिन ज्यादा दिक्कत रहती है, जाम लगता है। छुट्टी के बाद दफ्तर खुलते हैं तो ज्यादा फरियादी आते हैं। स्कूल खुल चुके हैं, छुट्टी के समय एमजी रोड वैसे भी जाम ही रहता है। ऐसे में नामांकन जुलूस से परेशानी में इजाफा ही होगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैफिक जाम न लगने देने के इंतजाम किए हैं, लेकिन ऐसे ही इंतजाम लोकसभा चुनाव के नामांकन के समय धड़ाम हो गए थे। हरीपर्वत चौराहा से कलक्ट्रेट तक घंटों जाम लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है। दोपहर को छुट्टी होते ही ट्रैफिक जाम में स्कूली वाहन फंस जाते हैं। देहली गेट, बाग फरजाना, एमजी रोड पर बड़ी संख्या में अस्पताल भी है। मरीज भी जाम में फंस जाते हैं। 

कई उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। ये लोग जुलूस निकालेंगे। इससे परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगा। निर्वाचन आयोग की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। अगर जुलूस के कारण जाम लगा तो कार्रवाई की जा सकती है। जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed