{"_id":"69eb03e35526b35d32024e4e","slug":"heatwave-intensifies-mercury-at-43-2-c-yellow-alert-issued-as-scorching-winds-continue-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 43.2 डिग्री पहुंचा पारा, लू का यलो अलर्ट हुआ जारी; जानें कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 43.2 डिग्री पहुंचा पारा, लू का यलो अलर्ट हुआ जारी; जानें कब मिलेगी राहत
Fri, 24 Apr 2026 11:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:17 AM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जहां तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे तक राहत की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट संभव है।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छात्रा लेकर चलती युवतियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी और लू की वजह से लोग खासे परेशान हुए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात में भी अब गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले तीन दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुमान के मुताबिक आगामी 72 घंटों में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। दोपहर के समय गर्म पछुआ हवाएं चलने से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द मिल सकती है राहत
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने तीन दिनों के बाद मौसम में बदलाव का संकेत दिया है। अनुमान के अनुसार, तीव्र गर्मी के इस दौर के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। यदि ऐसा होता है, तो तापमान में कुछ गिरावट आएगी और लोगों को तपती गर्मी से अस्थायी रूप से निजात मिल सकेगी।
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने तीन दिनों के बाद मौसम में बदलाव का संकेत दिया है। अनुमान के अनुसार, तीव्र गर्मी के इस दौर के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। यदि ऐसा होता है, तो तापमान में कुछ गिरावट आएगी और लोगों को तपती गर्मी से अस्थायी रूप से निजात मिल सकेगी।