{"_id":"6949096bd57f076b4309e185","slug":"heater-turns-fatal-in-agra-elderly-man-dies-in-house-fire-caused-by-short-circuit-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Mon, 22 Dec 2025 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:33 PM IST
सार
आगरा के एकता थाना क्षेत्र स्थित राम रघु रेसीडेंसी में वृद्ध की शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद कमरे में मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। आग बुझाने के बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के थाना एकता के कौलक्खा क्षेत्र स्थित रामरघु रेजीडेंसी में हीटर जलाकर सो रहे बुजुर्ग शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। धुआं और शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया। देर शाम परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
रामरघु रेजीडेंसी के निवासी विक्टर ने बताया कि उनके ससुर 82 वर्षीय मसीह चरण पश्चिम बंगाल में स्टील प्लांट से रिटायर हुए थे। वह रामरघु रेजीडेंसी के डी-ब्लाॅक के मकान नंबर 10 में पत्नी महादेवी के साथ रहते थे। दोनों बेटियों शीला और सुशीला की शादी हो चुकी है। वह और उनकी पत्नी ही दोनों का ख्याल रखते थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात दस बजे मसीह चरण खाना खाकर सोने गए थे। सास महादेवी दूसरे कमरे में सो रही थीं।
ससुर ने ठंड के कारण कमरे में हीटर जला रखा था। रात में हीटर बंद करना भूल गए। विक्टर ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब हीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने मसीह चरण को चपेट में ले लिया। वह चीख भी नहीं पाए। धुआं भरने पर सास महादेवी ने शोर मचाया तो पड़ोसी और वह मौके पर पहुंचे। अंदर घुसकर सास महादेवी को निकाला। तब तक मसीह चरण की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर एकता थाना ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर राहत कार्य किया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है।