{"_id":"682ff6a07fe2e57b490e1feb","slug":"heat-will-bother-there-will-be-relief-for-two-days-then-temperature-will-rise-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: गर्मी अभी तो सताएगी... दो दिनों तक रहेगी राहत, फिर बढ़ेगा तापमान; जानें कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: गर्मी अभी तो सताएगी... दो दिनों तक रहेगी राहत, फिर बढ़ेगा तापमान; जानें कैसा रहेगा मौसम
Fri, 23 May 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 09:46 AM IST
सार
पिछले 24 घंटों में 7.8 एमएम बारिश हो चुकी है। ऐसे में गर्मी से फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन दो दिन के बाद भीषण तपिश के लिए फिर तैयार रहें।
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में प्रचंड गर्मी से परेशान शहरवासियों के लिए बुधवार को आई आंधी-बारिश ने तापमान गिरने से राहत दिलाई है। 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी-बारिश ने काफी नुकसान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने दो दिन तक राहत रहने और फिर तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है।
आंधी, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 रहा जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटों में 7.8 एमएम बारिश हो चुकी है और रात 8 बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन
आंधी, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 रहा जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटों में 7.8 एमएम बारिश हो चुकी है और रात 8 बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाने और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार निचले क्षोभ मंडल में हवा का चक्रवाती घुमाव बना हुआ है। जिससे लू की स्थिति से राहत मिलेगी। वहीं पूरे सप्ताह मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में फिर से वृद्धि होगी।
विज्ञापन
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 35.4
न्यूनतम तापमान- 21.1
सूर्योदय- 5:27
सूर्यास्त- 7:01
एक्यूआई- 71
अधिकतम तापमान- 35.4
न्यूनतम तापमान- 21.1
सूर्योदय- 5:27
सूर्यास्त- 7:01
एक्यूआई- 71