फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat has made people miserable, maximum temperature again crossed 40

UP Weather: गर्मी ने किया बेहाल, अधिकतम तापमान फिर 40 पार; जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Thu, 29 May 2025 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 May 2025 01:03 PM IST
सार

भीषण गर्मी ने एक बार अपना सख्त रूप दिखाना शुरू कर दिया है। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन तापमान में वृद्धि की संभावना है।
 

विज्ञापन
Heat has made people miserable, maximum temperature again crossed 40
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। धूप, गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होने और आर्द्रता बढ़ने से लोग गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। वहीं, न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। बृहस्पतिवार को गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


शहर में गर्मी फिर से लोगों को सताने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस पार 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। आगरा गर्मी में प्रदेश में संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वहीं 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा और उरई पहले स्थान पर रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन तापमान में वृद्धि की संभावना है। इसके बाद शहर में बौछारें पड़ने का अनुमान है। हालांकि इससे गर्मी से बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 40.6
न्यूनतम तापमान- 27.5
सूर्योदय- 5:20
सूर्यास्त- 7:00
एक्यूआई- 64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed