फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat during the day winds brought relief in evening Know how weather of Agra

Weather News: दिन में तपिश...शाम को हवाओं ने दिलाई राहत; जानें कैसा रहेगा आगरा का मौसम

Wed, 24 Apr 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 09:46 AM IST
सार

गर्मी के तेवर दोपहर के समय तल्ख तो वहीं शाम के समय नर्म पड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आंधी के आसार हैं। 
 

विज्ञापन
Heat during the day winds brought relief in evening Know how weather of Agra
गर्मी और धूप से परेशान हैं लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में मंगलवार को सुबह से गर्मी का प्रकोप रहा। हालांकि रात आठ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला और ठंडी हवाओं ने राहत दी। मौैसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन आंधी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह से ही शहर के मौसम में भीषण गर्मी की दस्तक शुरू हो गई थी। तब अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा था। वहीं अप्रैल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। यह सामान्य से करीब 1 डिग्री अधिक रहा और 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो की सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार दो दिन के बाद तीन दिनों तक सबसे गर्म दिन हो सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। दिन में गर्म हवाएं और शाम को आंधी आ सकती है। विभाग ने गर्मी और हीट वेव को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान-40
न्यूनतम तापमान-25
सूर्योदय-5:46
सूर्यास्त-6:46
एक्यूआई- 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed