फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heat broke record mercury reached 42 degrees in kasganj weather news

कासगंज: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अप्रैल में ही 42 डिग्री पहुंचा पारा

Wed, 06 Apr 2022 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 03:42 PM IST
सार

अप्रैल माह का पहला पखवारा चल रहा है, लेकिन पारा 42 डिग्री पहुंच गया है। नवरात्र पर्व में पहली बार मौसम का मिजाज इतना तल्ख दिखाई दे रहा है। गर्म हवाओं ने हर किसी को व्याकुल कर दिया है।

विज्ञापन
heat broke record mercury reached 42 degrees in kasganj weather news
गर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

चैत्र नवरात्र में पहली बार मौसम का मिजाज इतना तल्ख है। बुधवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान औसत से आठ डिग्री अधिक है। दिन भर गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल नजर आए। बाजारों की चहल-पहल पर भी मौसम के मिजाज का असर देखा गया। 

विज्ञापन


सुबह से ही मौसम में गर्माहट शुरू हो गई। सुबह न्यूनतम पारा 25 डिग्री रहा। जो पिछले वर्ष से 5 डिग्री अधिक रहा, जबकि औसत से 7 डिग्री अधिक रहा। दिन चढ़ने के साथ पारे में उछाल आता चला गया। दोपहर  2 बजे पारा 42 डिग्री तक जा पहुंचाॉ, जो पिछले साल से 4 डिग्री अधिक रहा, जबकि औसत से 8 डिग्री अधिक रहा। इसी के साथ ही तेज गर्म हवाएं भी चलना शुरू हो गईं। 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। 
विज्ञापन


मौसम में तल्खी बढ़ती देख तमाम लोग दोपहर के समय अपने घरों में कैद दिखाई दिए,  जिससे बाजार में चहल-पहल प्रभावित हो गई। बाजारों में तमाम लोग अपने चेहरे को कपड़े से ढक कर बाहर निकलते दिखाई दिए। सांय 4 बजे तक पारा 42 डिग्री तक टिका रहा। इसके बाद पारे में गिरावट आना शुरू हुई। सांय को हल्के बादल छाने से धूप की तपिश कुछ कम हुई। मौसम की तल्खी से लोगों के गले चटकने लगे। ऐसे में लोगों का रुख गन्ना जूस, शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की दुकानों की ओर हो गया। जिससे इनकी दुकानों पर चहल पहल देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तिथि न्यूनतम पारा अधिकतम पारा
4 अप्रैल 39 डिग्री 22 डिग्री
5 अप्रैल  40 डिग्री 23 डिग्री 
6 अप्रैल 42 डिग्री 25 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed