फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat became a disaster, laborer died

Agra News: गर्मी बनी आफत, मजदूर की मौत

Thu, 20 Jun 2024 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Heat became a disaster, laborer died
मैनपुरी। नौ तपा के बाद पड़ने वाली गर्मी, अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार की शाम जिला अस्पताल में हैंडपंप पर बेहोश होकर गिरे मजदूर की मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृत मजदूर के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के असेंदी गांव निवासी सौदान सिंह (35) पुत्र रामस्वरूप मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वर्तमान में वह मैनपुरी शहर में किसी के यहां मजदूरी कर रहा था। गर्मी के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर वह मंगलवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचा, यहां गर्मी के चलते उसे चक्कर आने लगा। वह हैंडपंप पर पानी पीने और मुंह धुलने के लिए झुका, तभी वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अस्पताल के स्टाफ सहित अन्य लोग उसे इमरजेंसी पहुंचाए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई और परिवार के लाेगों को उसके मौत की सूचना दी गई।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले पत्नी ने छोड़ दिया था घर
मृतक सौदान सिंह शराब पीने का आदी था। उसके तीन बच्चे हैं। एक दो साल का पुत्र है और चार साल व छह साल की दो पुत्रियां हैं। मृतक की पत्नी डेढ़ साल पहले घर छोड़कर घिरोर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ बच्चों को लेकर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने परिजन को सौंपा पर्स
सौदान सिंह की जब मौत हुई थी उस समय उसके साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं था। अज्ञात में रखे शव की जांच के दौरान जेब से पर्स मिला था। इस पर्स में आधार कार्ड के साथ ही 1130 रुपये थे। अस्पताल प्रशासन ने परिजन को जानकारी देकर उसका पर्स सौंप दिया।


प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मृतक गर्मी के कारण बेहोश हुआ था। हो सकता है कि उसे हार्ट अटैक आया हो। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed