फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat again made us miserable, mercury reached 44 degrees

Agra News: गर्मी ने फिर किया बेहाल, पारा 44 डिग्री पहुंचा

Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Heat again made us miserable, mercury reached 44 degrees
मैनपुरी। गर्मी ने एक बार फिर लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सड़कों पर भी गर्मी का असर नजर आया। दोपहर में शहर के मुख्य बाजार और सड़कें खाली नजर आए। आगामी तीन दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री के करीब था। मंगलवार को बादल छाए रहने के कारण भी कुछ राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को ये राहत फिर से आफत में बदल गई। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचा तो सूरज आग बरसाने लगा। घरों से बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। गर्म हवाएं भी तन झुलसाती रहीं। दिनभर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। शहर की सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। यहां दोपहर में सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी अभी कम है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई जा रही है। तभी तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

----
विद्युत उपकरण भी हो रहे हैं गर्म
तेज गर्मी में विद्युत उपकरण भी गर्म हो रहे हैं। 33 केवीए से लेकर 11 केवीए ट्रांसफार्मर तक ओवरलोडिंग के कारण गर्म होते जा रहे हैं। तापमान बढ़ने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इसके बाद किसी तरह कूलर लगाकर ट्रांसफाॅर्मर को ठंडा करने के बाद आपूर्ति चालू कराई जाती है, लेकिन इसके बाद भी दिन में लगातार ट्रिपिंग जारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed