फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heart patient death due to doctor's negligence at Rainbow Hospital Agra

रेनबो हॉस्पिटल में कारोबारी की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sun, 08 Jul 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 08 Jul 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
heart patient death due to doctor's negligence at Rainbow Hospital Agra
अस्पताल में खड़े मृतक कारोबारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास स्थित रेनबो हॉस्पिटल में शनिवार रात को तेल कारोबारी अनिल उपाध्याय (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


कोराबारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भाजपा नेता और डीजीसी भी पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


बेलनगंज के रहने वाले अनिल उपाध्याय की हाथी घाट पर लकी ब्रॉकर के नाम से सरसों के तेल की फर्म है। बताया जाता है कि अनिल की शाम को हालत बिगड़ी थी। परिजन उन्हें रेनबो हॉस्पिटल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

मृतक के भाई एडीजीसी (सिविल) सुधीर उपाध्याय ने बताया कि बड़े भाई को डॉक्टर्स ने दिल की दो नसों में ब्लॉकेज बताया और स्टेंट डालने की बात कही। इसके लिए सवा लाख रुपए जमा कराए।
 
सुधीर उपाध्याय का आरोप है कि डॉ. विनीत गर्ग ने उपचार नहीं किया बल्कि अपने जूनियर से उपचार कराया। इलाज में लापरवाही की गई है। वो डॉक्टर और हॉस्पिटल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। 

परिजनों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने बाउंसर बुलवाकर मारपीट कराई। वहीं रेनबो हॉस्पिटल के मैनेजर राकेश आहूजा का कहना है कि इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है। सभी रिपोर्ट मौजूद हैं, इन्हें चेक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed