फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heart attack to sweet shopkeeper during FSDA raids

एफएसडीए के छापे के दौरान मिठाई विक्रेता को हार्ट अटैक, भाजपाइयों ने किया थाने में हंगामा

Tue, 21 Aug 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Heart attack to sweet shopkeeper during FSDA raids
पुलिस के साथ थाने में खड़े भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला के पास घाट पर स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर एफएसडीए की टीम के सोमवार दोपहर को छापे के दौरान संचालक हरिओम अग्रवाल (65) को दिल का दौरा पड़ गया। निजी अस्पताल में भर्ती व्यापारी की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

 
आरोप है कि टीम ने सैंपल लेने के बाद 10 हजार रुपये की मांग की। चेतावनी दी कि पैसा नहीं दिया तो दुकान को सीज कर दिया जाएगा। यह सुनकर हरिओम अग्रवाल को सदमा लगा और उनकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन


हरिओम आरएसएस से जुड़े हैं। उन्हें अटैक पड़ने का पता चलते ही भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित सैकड़ों भाजपाई थाने पहुंच गए। एफएसडीए की टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदसलूकी का आरोप

Heart attack to sweet shopkeeper during FSDA raids
अस्पताल में भर्ती दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

उधर, टीम में शामिल निरीक्षक पूनम यादव और बसंत कुमार ने हरिओम अग्रवाल और उनके भाई सतीश अग्रवाल पर बदसलूकी का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर एसीएम वंदिता श्रीवास्तव पहुंच गई थीं। उनकी विधायक के साथ गर्मागर्मी हो गई। विधायक ने इसकी शिकायत डीएम और एसएसपी से की है।

जिला अभिहित अधिकारी डॉ श्वेता सैनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम यादव, बसंत कुमार और सुरेंद्र सिंह अग्रवाल स्वीट्स पर नमूने लेने गए थे। एक नमूना भर लिया था। 

दूसरा नमूना लिया तो दुकानदार विरोध करने लगे। उन्होंने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को बुला लिया। टीम से अभद्रता की और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम का हाथ पकड़ लिया। 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है।

सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह ने कहा कि एक तहरीर व्यापारी हरिओम अग्रवाल की ओर से एफएसडीए की पूनम यादव और बसंत कुमार के खिलाफ मिली है। दूसरी पूनम यादव की ओर से है। दोनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed