{"_id":"68dbfb89d1378df04907d1a6","slug":"hearing-in-sedition-case-against-kangana-ranaut-will-be-held-on-october-8-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनाैत राष्ट्रद्रोह केस...नहीं आ सका कोर्ट का फैसला, अब आठ अक्तूबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनाैत राष्ट्रद्रोह केस...नहीं आ सका कोर्ट का फैसला, अब आठ अक्तूबर को होगी सुनवाई
Tue, 30 Sep 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:17 PM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के मामले में मंगलवार को कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब मामले में अगली सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : ANI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर राष्ट्रद्रोह वाद के रिवीजन में मंगलवार को फैसला नहीं आ सका। 20 सितंबर को दोनों पक्षों की तरफ से मौखिक बहस सुनाई गई थी। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में 8 अक्तूबर को फिर सुनवाई होगी।
अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को दिए बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अधीनस्थ न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था। वादी ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया था।