फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health of the victim father deteriorated due to hunger strike in agra

आगरा में आत्महत्या का मामला: तीसरे दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, मृतक के पिता की बिगड़ी तबीयत

Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में मांगरौल गूजर निवासी युवक ने फेसबुक लाइव कर एक नवंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आत्महत्या के लिए उसने अपने चाचा के परिवार और चौकी प्रभारी रुनकता को जिम्मेदार बताया था। परिवार के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे थे। 

विज्ञापन
health of the victim father deteriorated due to hunger strike in agra
भूख हड़ताल पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के गांव मांगरौल गूजर निवासी कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में दरोगा सहित अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पिता देवेंद्र परमार की भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। शाम को उनकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन

इस पर डॉक्टर को बुलाया गया। मगर, उन्होंने इलाज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस भी परिजनों के संपर्क में है। उनसे भूख हड़ताल खत्म करने के बारे में कह रही है। परिजनों ने सिकंदरा थाने से विवेचना स्थानांतरण के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन


इन आरोपियों को नहीं हुई गिरफ्तारी
कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा लाखन को जेल भेज दिया था। परिजनों का कहना है कि चाची लज्जा, चचेरे भाई मोनू और तत्कालीन चौकी प्रभारी केशव शांडिल्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को सिकंदरा पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने अब विवेचना स्थानांतरण के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार ने बताया कि विवेचना कराई जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 


पिता का कहना है कि वह दरोगा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले। परिवार के लोगों के साथ ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण भी धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed