फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health mismanagment

नाम 100 शैया

Thu, 12 Dec 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
health mismanagment
12एमएनपी-12-100 शैया महिला अस्पताल में बंद वार्ड - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। 16 करोड़ 10 लाख की लागत से बनाया गया सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल उपचार के नाम पर केवल स्वास्थ्य उपकेंद्र ही बना हुआ है। यहां केवल प्रसव का कार्य किया जा रहा है। ओपीडी व्यवस्था के बाद महिलाओं को भर्ती नहीं किया जा रहा है। इससे महिला मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल को चार महीने पहले सौ शैया अस्पताल में स्थापित करा दिया है। वहां व्यवस्थाओं के नाम पर हर प्रकार की व्यवस्था है। चार मंजिला इस अस्पताल में बेड और उपचार के संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन डॉक्टरों की कमी को बताकर यहां महिला मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। महिलाओं को प्रसव के अतिरिक्त अन्य कोई उपचार नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते स्त्री रोग से पीड़ित महिलाओं को जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल में महिला मरीजों को केवल ओपीडी का ही उपचार दिया जाता है। भर्ती कराने के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने कारण महिलाओं को सैफई रेफर किया जा रहा है। महिला अस्पताल की ओपीडी में जहां 100 से 150 महिलाएं हर रोज पहुंचती हैं। वहीं जिला अस्पताल में यह संख्या 300 से 400 होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और बाल मरीजों के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने के कारण यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। यहां अन्य मरीजों की भीड़ रहती है। महिला और बाल मरीज पहुंचने से दिक्कत होती है। कभी-कभी उचित उपचार न मिलने के कारण दुर्घटनाओं में घायल होकर आने वाले मरीजों की मौत भी हो जाती है।

स्टाफ की कमी है। 18 पदों के सापेक्ष मात्र चार डॉक्टरों की तैनाती है। जिसके कारण दिक्कतआ रही है। ओपीडी में महिला मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर भर्ती भी कराया जाता है।
डॉ. एके पचौरी सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed