{"_id":"5fb55af88ebc3e9bdb0e461e","slug":"health-mainpuri-news-agr468445795","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित बच्ची ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित बच्ची ने तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्दी, जुकाम के साथ ही जिले में बुखार के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी दो माह की बच्ची ने बुखार से पीड़ित होने पर दम तोड़ दिया। बुधवार को जिला अस्पताल से चार मरीज गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। जिला अस्पताल में 612 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। बुधवार को अस्पताल में 612 मरीज पहुंचे। इनमें 200 से अधिक मरीज बुखार और सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित थे। इसी तरह मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी मुकेश कुमार की दो माह की पुत्री नव्या को पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम व बुखार था।
परिजन शहर के एक निजी डॉक्टर के यहां उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि बच्ची को मृत अवस्था में यहां लाया गया था। परिजनों के अनुसार उसे सर्दी-जुकाम के साथ बुखार भी था।
विज्ञापन
- मौसम में परिवर्तन हुआ है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत है। बच्चों को सुबह-शाम नंगे पैर न घूमने दिया जाए। बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए जाएं। - डॉ. एके पांडेय सीएमओ।