{"_id":"5dade7a38ebc3e93a45fe2c3","slug":"health-kasganj-news-agr4117591174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातावरण में अचानक बढ़ी धुंध, 115 सांस रोगी पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातावरण में अचानक बढ़ी धुंध, 115 सांस रोगी पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
कागंज के जिला अस्पताल में सांस की शिकायत होने भर्ती महिला सावित्री
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले के वातावरण में अचानक धुंध छाने से सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ने लगीं हैं। इससे सोमवार को 115 सांस रोगी जिला अस्पताल पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऐसे मरीजों की काफी संख्या रही।
जिले की आवोहवा में अचानक परिवर्तन आ गया है। पिछले तीन दिनों से वातावरण में धुंध छा रही है। सुबह के समय धुंध का असर सबसे ज्यादा हो रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी सांस के रोगियों को हो रही है। जरा सा चलने पर सांस फूलने की समस्या होने लगी है। इससे लोग परेशान हैं। सोमवार को जिला अस्पताल पर मरीजों की संख्या अच्छी खासी रही। आलम यह था कि 777 में से 115 मरीज सांस की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इनमें कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती करना पड़ा। काफी देर आक्सीजन लगाने के बाद मरीजों को राहत मिली। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी काफी संख्या में मरीज सांस की समस्या लेकर पहुंचे थे। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
सांस के रोगी ये बरतें सावाधानी
-शरीर में पानी की कमी न होने दें
-जहां तक संभव हो मास्क पहन कर बाहर निकलें
- बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, मदिरा के सेवन से करें परहेज
सुबह के समय अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिससे परिजन अस्पताल में दिखाने लाए। चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया- सावित्री देवी
आमतौर पर सांस के मरीजों की संख्या काफी कम रहती है, लेकिन पिछले दिनों से संख्या में वृद्धि हुई है। वातावरण में इस समय प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, इससे धुंध छा रही है, जिससे लोगों को समस्या हो रही है। 40 साल से अधिक आयु के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है- विकास भारती चिकित्सक