फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health department war with Corona how will the investigation be done without sufficient antigen kit

Agra News: कोरोना से जंग के लिए अधूरी तैयारी, पर्याप्त एंटीजन किट बिना कैसे होगी जांच

Sat, 24 Dec 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 10:09 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के पास महज 2.5 हजार किट ही उपलब्ध हैं, जो ऑपरेशन में काम आ रहीं हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि इस समय जिले में एंटीजन जांच के लिए किट कम हैं। उम्मीद है कि जल्द किट उपलब्ध हो जाएंगी।
 

विज्ञापन
health department war with Corona how will the investigation be done without sufficient antigen kit
एंटीजन टेस्टिंंग किट से कोरोना की जांच करवाते बुजुर्ग (फाइल फोटो) - फोटो : परीक्षित निर्भय

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ने देश में पैर पसारना शुरू कर दिए हैं, वहीं आगरा में कोरोना की जांच के लिए पर्याप्त किट ही नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास महज 2.5 हजार एंटीजन किट ही उपलब्ध हैं। इसका इस्तेमाल नसबंदी आदि के ऑपरेशन के समय मरीजों की जांच में किया जा रहा है।

विज्ञापन

नहीं बढ़ पा रहा जांचों का अनुपात   

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर ही कराया जा रहा है। शासन के निर्देश पर केंद्र तो बढ़ गए हैं, लेकिन जांचें उस अनुपात में नहीं बढ़ पाई हैं। जांचों की संख्या अभी 1000 से कम ही है। एंटीजन की जांच में दस मिनट के अंदर मरीजों को पता चल जाता है कि वह कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। आधिकारिक तौर पर पुष्टि के लिए आरटीपीसार की जांच की जाती है। 

विज्ञापन

जल्द मिल सकती हैं किट 

एंटीजन में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज खुद को लोगों से अलग कर लेते हैं। घरवालों से सामाजिक दूरी बना लेते हैं। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट मरीजों को एक-दो दिन बाद मिल पाती है। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि इस समय जिले में एंटीजन जांच के लिए किट कम हैं। उम्मीद है कि जल्द किट उपलब्ध हो जाएंगी। इसके बाद कोरोना की जांचों की संख्या बढ़ जाएगी। आरटीपीसीआर की जांच सीमित संख्या में ही की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed