फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Department team sealed illegal Hospital in agra

आगरा: बिना लाइसेंस के चल रहा था मां पीतांबरा अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील

Wed, 17 Nov 2021 07:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 07:55 PM IST
सार

फतेहाबाद रोड पर धिमश्री स्थित मां पीतांबरा अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कई मरीज भर्ती दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Health Department team sealed illegal Hospital in agra
कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को फतेहाबाद रोड पर धिमश्री स्थित मां पीतांबरा अस्पताल को सील कर दिया। यह बिना लाइसेंस के चल रहा था। टीम को देखकर अस्पताल स्टाफ भाग गया। अस्पताल संचालक को नोटिस भी दिया गया है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कई मरीज भर्ती थे। इसकी जानकारी पर टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया। मौके पर टीम ने देखा कि अस्पताल का बोर्ड हटाकर अंदर रखा हुआ था। 
विज्ञापन


टीम के पहुंचते ही अस्पताल से कई लोग बाहर निकल गए। एक महिला मिली जो खुद का स्टाफ बता रही थी, एसीएमओ ने उससे अस्पताल संचालक को बुलाने को कहा, फोन करने के बहाने वह भी चली गई। निरीक्षण में अस्पताल में 10-12 बेड मिले, ऑपरेशन थिएटर भी बना हुआ था, जिसके उपकरण गंदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने वाले लोग पुलिस का नाम सुनकर भागे 
टीम अस्पताल को सील कर रही थी, तभी कुछ पांच-छह लोग आए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस पर टीम ने पुलिस बुलाने की बात कही तो लोग चले गए। अस्पताल को सील कर दिया है। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

दो महीने में 12 दुकानें सील कीं
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दो महीने में शहर और देहात में 12 झोलाछापों की दुकानें सील की हैं। इनको नोटिस दिया गया है। इन पर संबंधित सीएचसी प्रभारियों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी निर्देशित कर दिया है। झोलाछाप की दुकानों और अवैध अस्पतालों को बंद कराने के लिए एसीएमओ डॉ. सर्वेश गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed