फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health department team raids on hospitals in agra

स्वास्थ्य विभाग के छापे से पहले सूचना लीक, मरीजों को भगा खुद गायब हुआ हॉस्पिटल संचालक

Tue, 21 Aug 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
health department team raids on hospitals in agra
अस्पताल के दस्तावेज देखते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई से पहले सूचना लीक हो गई। ट्रांस यमुना कॉलोनी बी-ब्लाक स्थित केजी हॉस्पिटल में मंगलवार को टीम पहुंचने से पहले ही मरीज भगा दिए गए। टीम पहुंची तो यहां संचालक मिला, वो फोन पर डॉक्टरों को बुलाने की बात कहते हुए गच्चा दे गया।

विज्ञापन


सी ब्लाक स्थित मधुवन हास्पिटल में डॉक्टर मिला, लेकिन यहां मरीज का इलाज किसने किया, इसमें डाक्टर और मरीज के विरोधाभास बयान थे। नोटिस देकर मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है। एसीएम द्वितीय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केजी हॉस्पिटल में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां एक भी मरीज नहीं मिला। 13 बेड थे। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण लॉग बुक में 21 अगस्त तक की एंट्री थी। 25-30 मरीजों की फाइल मिली। इसमें से पांच मरीजों के हार्निया, प्रोस्टेट, बच्चेदानी के आपरेशन का जिक्र था। किस डॉक्टर ने किया, इस पर कोई उल्लेख नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

health department team raids on hospitals in agra
अस्पताल पर छापा - फोटो : अमर उजाला
यहां एक युवक मिला, उसने टीम को फोन कर डॉक्टर बुलाने की बात कही, इसी बीच वह भाग निकला। टीम ने निरीक्षण में देखा कि बोर्ड पर डॉ. सुरेश के. छाबड़ा और डॉ. रवि मोहन लिखा हुआ था। नोटिस भी चस्पा था, जिस पर डॉक्टर न होने पर मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे की सूचना लिखी थी। 

अंदर मरीजों की फाइल मिली। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम को आशंका है कि निरीक्षण से पहले सूचना लीक होने पर मरीजों को यहां से हटा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि डॉ. छाबड़ा का सीएमसी नाम से भी अस्पताल चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच कराने की बात कही। 

मधुवन हॉस्पिटल में मरीज भर्ती पर लगाई रोक

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सी ब्लाक स्थित मधुवन हॉस्पिटल में छापा मारा। यहां डॉ. कपिल प्रकाश मिले। पचोखरा निवासी किशनवीर मिला। इसके हाथ में सेप्टिक फैल गया था। मरीज ने टीम को बताया कि उनका इलाज कपिल प्रकाश कर रहे हैं, लेकिन कपिल ने बताया कि इनका इलाज डॉ. अमित अग्रवाल कर रहे हैं। 

फाइल पर किसी डॉक्टर का नाम नहीं था। 17 अगस्त को ये भर्ती हुआ था, तब से एक बार ही डॉक्टर ने देखा। चार हजार रुपये खर्च भी हो गए। यहां लगे बोर्ड पर दर्ज आठ डॉक्टरों के नाम देखकर टीम ने कपिल प्रकाश से फोन नंबर मांगे तो वो बोले उनके पास नंबर नहीं हैं।

ये अस्पताल गौरव कुमार के नाम से पंजीकृत बताया गया, छह बेड की मान्यता थी और मिले 11 बेड। यहां मेडिकल स्टोर भी था, जिस पर कोई फार्मेसिस्ट नहीं था और नहीं संचालक इसका लाइसेंस टीम को दिखा पाया। 

जंग लगे उपकरण, बिखरा हुआ था बायोवेस्ट

मधुवन हॉस्पिटल की ऑपरेशन थिएटर में गंदगी पसरी हुई थी। उपकरणों में जंग लगी हुई थी। कोठरीनुमा आईसीयू था, इसमें जीवन रक्षक यंत्र भी खराब थे। बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा हुआ था। ऐसा ही हाल केजी हॉस्पिटल में रहा। यहां ऑक्सीजन सिस्टम भी गैलरी में लगा हुआ था। 

दुकानों में चल रहे अस्पताल, नहीं किए सील

यमुनापार में अस्पताल दुकानों में चल रहे हैं। यहां आग से निपटने के लिए इंतजाम नहीं हैं और नहीं फायर सिस्टम लगा। प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ नहीं है। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों को सील नहीं किया। 

पहले बताया गया कि इनका पंजीकरण नहीं है। इन्होंने आवेदन कर रखा है। रिन्यूवल नहीं हुआ। जबकि नियमानुसार रिन्यूवल न होने तक पंजीकरण स्वत: समाप्त माना जाता है। मीडिया के प्रश्नों पर एसीएम और एसीएमओ ने इनके लाइसेंस की जानकारी करने की बात कही है। 

एसीएम द्वितीय वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि केजी हॉस्पिटल में कोई मरीज और डाक्टर नहीं मिला। संचालक भी भाग गया। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों के पंजीकरण होने की बात कही है। नोटिस देकर पंजीकरण एवं अन्य विभागों की एनओसी मांगी है। 

एसीएमओ डॉ अजय कपूर ने बताया कि दोनों अस्पताल पंजीकरण हैं। बोर्ड पर दर्ज डॉक्टरों से बात नहीं हुई है। नोटिस चस्पा कर मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है। पंजीकरण की जांच की जा रही है। रिन्यूवल न होने पर दोनों अस्पताल सील किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed