फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department team gave information about prevention of diseases to villagers

Agra News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दी बीमारियों से बचाव की जानकारी

Wed, 25 Oct 2023 05:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Health department team gave information about prevention of diseases to villagers
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दी बीमारियों से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

- गांव बनकिया पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेवर के गांव बनकिया में शिविर लगाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। जलभराव वाले स्थान पर दवा के छिड़काव के लिए ग्राम पंचायत सचिव को पत्र लिखा।

यूनिसेफ के संजीव कुमार पांडेय और प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर ने गांव बनकिया में घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी द। पंपलेट वितरित किए। प्राइमरी पाठशाला में शिविर लगाकर बच्चों को संचारी रोगों के बचाव के बारे में जागरूक किया। बच्चों को बताया कि आप अपने घरों में अपने माता-पिता को बड़े भाई बहनों को यह जरूर बताएं कि अपने घरों के आसपास जल भराव ना होने दें। मच्छरों का प्रकोप इस समय है उससे बचने के तरीके जरूर अपनाएं। बुखार होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं एवं सिर हाथ पैर पर पानी की पट्टी रखें। बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी शिकंजी ताजे फलों का रस इत्यादि का सेवन करें। पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहनें । उन्होंने ग्रामीणों को झोलाछाप चिकित्सकों से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed