फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department issued alert amid hot winds

Agra News: गर्म हवाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 01 May 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health department issued alert amid hot winds
गर्म हवाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर रैपिड रिस्पांस टीम का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव (लू) के प्रति अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने आमजन से इस मौसम में बचाव करने की अपील की है। महामारी से बचने के लिए महामारी नियंत्रण टीम का गठन किया है।
सीएमओ ने कहा कि लू का प्रकोप दिखाई देने लगा है। बीमारियां तेजी के साथ बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने समस्त स्टॉफ को सक्रिय रहने व विपरीत परिस्थितियों में तत्काल राहत देने के लिए प्रशिक्षित किया है। महामारी की स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मई और जून माह में हीटवेव (लू) का असर रहता है। इससे संबंधित एडवाइजरी जारी की गयी है। मानव संसाधन को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव और नियंत्रण के आवश्यक उपाय स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए ओआरएस और आईवी फ्ल्यूड का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित करा दी गई है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में लू के कारण अभी तक कोई अप्रिय घटना रिपोर्ट नहीं हुई है। प्रतिदिन ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से हीटवेव (लू) की रिपोर्ट संकलित कर शासन को प्रेषित की जाती है। साथ ही ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का जल जनित बीमारी, निजी स्वच्छता और सफाई के प्रति संवेदीकरण किया गया है। इसके साथ ही मच्छरों से बचाव हेतु फागिंग व लार्वा स्प्रे नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने बताया कि इस वक्त धूप में जरूरत होने पर ही निकलें। जब भी धूप में घर से बाहर निकले तो पानी पीकर और शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहन कर निकलें।


बचाव के उपाय
- अधिक से अधिक पानी पिएं
- हल्के रंग के वस्त्र पहने
-धूप में निकलते समय चश्मे, छाते व वह चप्पलों का प्रयोग करें
-खुले में कार्य करते है तो चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढ़ककर रखें
-संभव हो तो दोपहर 11 बजे से चार बजे के मध्य धूप में निकलने से बचें।
-घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नींबू, छाछ इत्यादि का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed