{"_id":"64423e048c8201fced085ce4","slug":"health-department-investigation-children-to-women-were-being-treated-in-medical-store-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मेडिकल स्टोर में बच्चे से लेकर महिला तक का हो रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मेडिकल स्टोर में बच्चे से लेकर महिला तक का हो रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ ये खुलासा
Fri, 21 Apr 2023 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:10 PM IST
सार
ट्रांस यमुना इलाके में स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर ऐसा मिला, जहां दवाओं के साथ ही मरीजों का इलाज भी किया जा रहा था। हैरानी की बात तो ये है कि संचालक के पास क्लीनिक चलाने न कोई लाइसेंस था और न रजिस्ट्रेशन था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में पकड़े गए मेडिकल स्टोर में बच्चे से लेकर महिला तक का इलाज किया जा रहा था। नाबालिग ड्रिप चढ़ा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्य संकलन के बाद केस में चार्जशीट लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: टिकट न मिलने पर भाजपा नेता का बेटा हुआ बागी, पिता ने दिखाए तेवर, दी ऐसी धमकी कि बन गई बात
विज्ञापन
विज्ञापन
बाला फार्मेसी पर मारा गया छापा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर को राहुल नगर, टेढ़ी बगिया स्थित बाला फार्मेसी पर छापा मारा था। दुकान के अगले हिस्से में मरीजों को देखा जा रहा था। इंजेक्शन और दवाइयां दी जा रही थीं। दो नाबालिग भी मरीजों का इलाज कर रहे थे। दुकान के पिछले हिस्से में मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही थी। इनमें 2.5 साल के बच्चे से लेकर 45 साल की महिला थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: टिकट न मिलने पर भाजपा नेता का बेटा हुआ बागी, पिता ने दिखाए तेवर, दी ऐसी धमकी कि बन गई बात
विज्ञापन