फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department canceled leave of employees

Agra News: स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Health department canceled leave of employees
कासगंज। दिवाली पर्व के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। छह दिनों के लिए सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया हैधनतेरस के साथ ही शुक्रवार से पांच दिवसीय दिवाली पर्व शुरू हो गया। पर्व के मौके पर पटाखे चलाए जाने से हादसों का खतरा बना रहता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल एवं सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज की पूरी व्यवस्था रहेगी। अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। जिले में संचालित एंबुलेंस सेवा 102 व 108 को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस का प्रयोग किया जा सके। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि छह दिन के लिए सभी चिकित्सकों और कर्मचारियाें के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। ये कर्मचारी जिला मुख्यालय पर रहकर ही अपना त्योहार मनाएंगे। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस की 102 सेवा की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed