{"_id":"60aa7c3e8ebc3e43ab08c04e","slug":"health-corona-virus-corona-patient-corona-vaccination-corona-pandamic-mainpuri-news-agr4929674147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में भर्ती एक और संक्रमित ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में भर्ती एक और संक्रमित ने तोड़ा दम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण पर रोक जरूर लग रही है लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। कोविड अस्पताल में भर्ती एक और संक्रमित ने रविवार को दम तोड़ दिया। जबकि पिछले 24 घंटे में मात्र 14 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9678 पहुंच गई है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या कम हुई है। पिछले 24 घंटे में शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी और छपट्टी में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले। जबकि हरिहरपुर, नगला जॉकी, बड़ी नगरिया में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। जागीर विकास खंड में दो, सुल्तानगंज, किशनी और कुरावली में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। नगला मूले निवासी 75 वर्षीय एक वृद्ध को कोरोना संक्रमित होने पर 20 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान वृद्ध की कोविड अस्पताल में मौत हो गई।
सिरसा में 10 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कुरावली। रविवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव सिरसा पहुंची। यहां ग्रामीणों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। ग्रामीणों को अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। 10 लोगों ने टीका लगवाया।