{"_id":"5e3706868ebc3e4aed3577c7","slug":"health-camp-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4276180135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 50 केंद्रों पर लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 50 केंद्रों पर लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
विज्ञापन
02एमएनपी-48-कुसमरा में स्वास्थ्य शिविर में जांच करते चिकित्सक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली/ भोगांव/ कुसमरा/करहल। जिलेभर में रविवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 50 केंद्रों पर किया गया। इसमें मरीजों की जांच के साथ उचित उपचार भी दिया गया। यह कार्यक्रम हर रविवार को आयोजित किए जाएंगे।
कुरावली के सलेमपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनुज कुमार ने किया। यहां अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव राय की देख रेख में 96 मरीजों को उपचार दिया गया। अनुपम दुबे, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रियंका, विनीता लाल, विष्णुदयाल, कमलेश दुबे आदि लोग मौजूद रहे। भोगांव के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अमित भारती की देखरेख में 63 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। डॉ. कंचन सिंह, डॉ. पंकज शाक्य, नारायन सिंह, नितिन भदौरिया, विवेक आदि लोग मौजूद रहे। कुसमरा के इलाबांस स्थ़ित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी ने किया। मेले में 40 मरीजों को प्राथमिक उपाचार दिया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव गुप्ता, विनोद चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, धर्मेंद्र चौहान, विनय शुक्ला, राजीव चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, सतेंद्र कुमार, गौरव गुप्ता उपस्थित रहे। करहल के सहन में शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सोवरन सिंह यादव ने किया।
बिछवां में 467 मरीजों को दिया गया उपचार
बिछवां। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया मेले को उदघाटन सीएमओ डॉ.एके पांडेय ने किया। मेले में 467 मरीजों ने पंजीकरण कराया जिसमें पुरुष व महिलाएं व बच्चे शामिल थे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. जीडी सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी वर्मा, राजेश कुमार, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
जेडी ने दन्नाहार के केंद्र का किया उद्घाटन
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव भटानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन जेडी आगरा मंडल डॉ. अशोक यादव ने किया। मेलों में उपचार के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी घिरोर डॉ. प्रवीन कुमार, ग्राम प्रधान संजीव चौहान, फार्मासिस्ट मनोज कुमार मौजूद रहे।