खुश खबरी: 60 वार्डों में खुलने जा रहे हेल्थ व वेलनेस सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं
हेल्थ व वेलनेस सेंटर में ओपीडी रूम, औषधि भंडार व वितरण, टीकाकरण व काउंसिलिंग, स्टाफ नर्स कक्ष, परीक्षण कक्ष, वेटिंग रूम आदि सुविधाएं होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के 60 वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ व वेलनेस सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। जगह की तलाश की जा रही है। सेंटर में ओपीडी रूम, दवा भंडार व वितरण, टीकाकरण व काउंसिलिंग, स्टाफ नर्स कक्ष व परीक्षण कक्ष, वेटिंग रूम व पंजीकरण, शौचालय, वेलनेस कक्ष, डे केयर रूम की सुविधाएं होंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 20 हजार जनसंख्या वाली घनी आबादी और मलिन बस्तियों में या उनके करीब हेल्थ व वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाना है। जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। जगह की तलाश टीमें कर रही हैं। भवन का कुल क्षेत्रफल 1400 वर्ग फीट होना चाहिए। सेंटर के लिए भवन में चार कमरे, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों को सेंटर में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही गर्भावस्था व प्रसव संबंधी, एक वर्ष तक के शिशुओं संबंधी, बाल्यकाल एवं किशोरावस्था, परिवार नियोजन, गर्व निरोधक साधन, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों की जांच, बचाव एवं रोकथाम सहित मुख्य स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक सेवाएं की जाएंगी।
ये भी पढ़ें - बीएएमएस प्रकरण: छात्र नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, STF देती रह गई दबिश
ये रखें जाएंगे मानक
सेंटर ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाना है, जिसके दो से तीन किलोमीटर के दायरे में कोई सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं होगा। पूरा सेंटर हवादार होगा। मरीजों के बैठने के लिए स्थान और दो अतिरिक्त शौचालय होंगे। भवन में विद्युत और पानी की नियमित आपूर्ति होगी। मरीजों के लिए एंबुलेंस आदि वाहनों के आवागमन का पर्याप्त रास्ता होगा। ऐसे भवनों की तलाश की जा रही है।