फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heads were shaved...election issues heated up...protests were held outside the Vice Chancellor's office at Dr. Bhimrao Ambedkar University, with employees walking barefoot.

Agra News: मुंडन कराया...चुनाव का मुद्दा गर्माया...डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, नंगे पैर उतरे कर्मचारी

Wed, 25 Mar 2026 12:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Heads were shaved...election issues heated up...protests were held outside the Vice Chancellor's office at Dr. Bhimrao Ambedkar University, with employees walking barefoot.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर जारी धरना मंगलवार को 15वें दिन और उग्र रूप में नजर आया। लंबे समय से अनदेखी के आरोपों के बीच आंदोलन को तेज करते हुए पदाधिकारी सुमित चौधरी ने मुंडन कराकर भगवा धोती-कुर्ता धारण किया और नंगे पैर विश्वविद्यालय व घर के बीच आने-जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। उनका आरोप है कि कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर जानबूझकर देरी की जा रही है, जबकि आवश्यक प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


पूर्व महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि 13 मार्च को कुलपति की ओर से दोनों पक्षों को सुनने के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति ने 16 मार्च को कुलसचिव को पत्र लिखकर चुनाव से जुड़ी पत्रावली और आमसभा नोटिस के संबंध में जानकारी मांगी थी, जिसे 18 मार्च को कुलपति कार्यालय भेज दिया गया, लेकिन अब तक वह लंबित है। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित पत्रावली पहले ही पूरी हो चुकी है और केवल चुनाव अधिकारी की नियुक्ति शेष है, ऐसे में फाइल का लंबित रहना सवाल खड़े करता है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ पदाधिकारियों के दबाव में काम कर रहा है। उनका कहना है कि जब तक कर्मचारी संघ चुनाव कराने को लेकर स्पष्ट आदेश या संकेत नहीं दिए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में आनंद टाइटलर, दीपक सहगल, रमन शर्मा, दीपक गुप्ता, राधिका प्रसाद यादव, रामनाथ, रूपा रानी, सीता, बेबी कुमारी, मलखान सिंह, नरेश चौधरी, कुलदीप तोमर और हनीफ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed