{"_id":"60d376578ebc3ed77f5a3ce7","slug":"headquarter-will-be-converted-into-cantonment-during-enrollment-will-be-strictly-guarded-agra-news-agr496937248","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दौरान छावनी में तब्दील होगा मुख्यालय, सख्त होगा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दौरान छावनी में तब्दील होगा मुख्यालय, सख्त होगा पहरा
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय फिरोजाबाद
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान जिला मुख्यालय पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्यालय के प्रवेश द्वार को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। सघन तलाशी के बाद ही प्रत्याशी एवं प्रस्तावक को प्रवेश दिया जाएगा। महिला प्रत्याशियों के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जारी कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून को 11 बजे से तीन बजे तक डीएम न्यायालय कक्ष में दाखिल किए जाएंगे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। तीन जुलाई को 11 बजे से तीन बजे तक मतदान और तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा एवं पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जिला मुख्यालय पर सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया और सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस एवं पीएसी के जवान संभालेंगे। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो सीओ, दो एसडीएम के साथ तीन थाना निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। 12 उपनिरीक्षकों के साथ 24 हेड कांस्टेबल, 70 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी के साथ महिला उपनिरीक्षक एवं सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी सहित चिह्नित लोगों की ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
सपा ने प्रत्याशी किया घोषित, भाजपा हाईकमान के फैसले का इंतजार
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा पहले ही वरिष्ठ सपा नेता बिजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार की पुत्रवधू रुचि यादव पत्नी राहुल यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा की ओर से अब तक अधिकारिक घोषणा पार्टी हाईकमान की ओर से नहीं की गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की पुत्रवधू हर्षिता सिंह की चुनाव लड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र बिके
फिरोजाबाद। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानीय निकाय अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हर्षिता सिंह ने नामांकन के चार सेट और रुचि यादव ने नामांकन के दो सेट खरीदे हैं। इस प्रकार अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के छह नामांकन सेट की बिक्री हो चुकी है।