{"_id":"6ad3e913b814b629070a5c38","slug":"headmaster-suspended-following-a-teachers-complaint-agra-news-c-25-agr1067-1188530-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षिका की शिकायत पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षिका की शिकायत पर प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
आगरा। शिक्षिका की शिकायत पर सैंया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भवनपुरा के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर अपमानजनक एवं अमर्यादित व्यवहार करने और अवांछित स्पर्श करने का आरोप है।
शिकायत मिलने पर जांच अधिकारी ने लिखित बयान, संबंधित पक्षों के कथन और उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण किया। जांच आख्या में आरोपों को प्रथम दृष्टया समर्थन मिलने का उल्लेख किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता देखकर निलंबन का आदेश जारी किया गया। प्रकरण में अब विस्तृत विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।