फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Headmaster fell in love at age of 80 then elderly wife took such step you will also be shocked

'दिल तो बच्चा है जी': 80 की उम्र में Ex. हेडमास्टर को हुआ इश्क, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम; उतर गया प्यार का भूत

Sun, 02 Jul 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 12:30 PM IST
सार

प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी ताजनगरी आगरा में सामने आई। यहां 80 वर्ष के सेवानिवृत्त हेडमास्टर को इश्क हो गया। जब इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो उसने भी ऐसा कदम उठाया कि जानकर पुलिस भी चकरा गई। 
 

विज्ञापन
Headmaster fell in love at age of 80 then elderly wife took such step you will also be shocked
80 की उम्र में हेडमास्टर को हुआ इश्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुजुर्ग दंपती का केस पुलिस के सामने आया है। पत्नी ने बताया कि जिस पति के साथ पूरा जीवन बिता दिया, अब जीवन के आखिरी समय में वो ही बेवफा हो गया है। वो किसी के इश्क में इस कदर पागल हो गया है कि पत्नी पर ध्यान देना ही छोड़ दिया है। जब इस बात की जानकारी बुजुर्ग पत्नी को हुई तो उसने पति की पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद ये मामला परिवार परामर्श केन्द्र में पहुंचा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Sawan 2023: सावन का महीना इस दिन हो रहा शुरू, एक दिन पहले होगी पूजा; जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मामला बोदला क्षेत्र में राम नगर का है। यहां के रहने वाले  एक बुजुर्ग दंपती की घरेलू नोकझोंक की कहानी परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गई। 80 वर्षीय बुजुर्ग पति और 75 वर्षीय पत्नी में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। अब बात तलाक तक पहुंच गई है। काउसंलर के पास दंपती तलाक के लिए पहुंचे थे। पत्नी का आरोप था कि पति उसे अच्छी तरह से नहीं रखता, पेंशन मिलने के बाद भी उसका ध्यान नहीं रखता है। आरोप है कि बुजुर्ग पति को किसी से इश्क हो गया है, जिसके वजह से वो अपनी पेंशन दूसरी महिला पर खर्च करता है।

ये भी पढ़ें -  फिरोजाबाद: MBA की पढ़ाई कर बड़ी कंपनियों में किया काम, अब नौकरी छोड़ गोबर से कर रहे कमाई

विज्ञापन

इस जिद पर अड़ी बुजुर्ग पत्नी 

बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां। चारों की शादी हो चुकी है। वहीं, पत्नी छोटे बेटे के पास रहती है। पति उसकी ओर ध्यान नहीं देता है। जिसे लेकर वो आहत है। यही वजह है कि अब महिला अपने धोखेबाज पति से तलाक लेने की जिद पर अड़ी है। 

ये भी पढ़ें - पेटीएम यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान: साइबर अपराधियों की आपके वॉलेट पर नजर, इस तरह कर रहे खाता खाली

विज्ञापन

इस शर्त पर बनी बात 

परामर्श केंद्र पर दूसरी बार आए इस मामले को काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने संभाला। उन्होंने दंपति में समझौता करा दिया। समझौते में यह तय हुआ कि पति अब पत्नी को खर्चा देगा और छोटे बेटे व पत्नी के साथ ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed