{"_id":"69a650ca00a74b854809c94a","slug":"head-on-collision-between-truck-and-car-kills-two-including-minor-girl-seven-critically-injured-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर आगरा में भयानक हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची सहित तीन की मौत; छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर आगरा में भयानक हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची सहित तीन की मौत; छह घायल
Tue, 03 Mar 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:38 AM IST
सार
बाह-फतेहाबाद मार्ग पर अरनोटा पुल के पास तड़के ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के 4:40 बजे कार के ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया। हादसे में भिंड निवासी रामकुमार (38), बेटा मंदीप (8) और रिश्ते में भतीजी तनु (5) की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कार चालक भूरी सिंह मूलरूप से अगनूपुरा, भिंड (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। वह नोएडा के सेक्टर 128 में अपने परिवार के साथ रहते हैं और टैक्सी चलाने का काम करते हैं। मंगलवार को वह पत्नी चंद्रिका, पुत्री अनन्या, शिवन्या, तनु, बुआ के बेटे रामकुमार, उनकी पत्नी रेखा, बच्चे सुशांत और मंदीप के साथ होली मनाने भिंड जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनोटा पुल के पास बाह की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की टक्कर हो गई। रामकुमार आगे की सीट पर बैठे थे और कार में बुरी तरह से फंस गए थे। आधा घंटे बाद कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
वहीं, पांच वर्षीय तनु की अस्पताल ले जाते समय और बेटे मंदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने की वजह से होना प्रतीत हो रहा है।