फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   head of teenager who had come to immerse an idol was broken  injured person was kept sitting at the post for h

सिपाही की हरकत: मूर्ति विसर्जन करने आए किशोर का फोड़ दिया सिर, घायल को घंटों बैठाए रखा चौकी पर

Thu, 26 Oct 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

थाना सिकंदरा की रुनकता चौकी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मूर्ति विसर्जन करने आए एक किशोर का सिपाही ने सिर फोड़ दिया। पीड़ित अपने चाचा के साथ शिकायत लेकर चौकी पर पहुंचा तो वहां भी उसे घंटों बैठा कर रखा गया। 
 

विज्ञापन
head of teenager who had come to immerse an idol was broken  injured person was kept sitting at the post for h
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रुनकता के रेणुका धाम पर मूर्ति विसर्जन करने आए मिढ़ाकुर के आसिफ पुत्र सालिगराम मंगलवार का सिर फोड़ दिया, आरोप एक सिपाही पर लगाया है। पुलिस घायल किशोर व उसके चाचा गोपाल को रुनकता चौकी पर ले आई। पुलिस ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए पीड़ित के चाचा गोपाल सिंह को ही हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल किशोर का मेडिकल तो दूर उसकी महरम पट्टी तक नहीं कराई। परिजन की ओर से काफी अनुरोध करने के बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा। किशोर के सिर में सात टांके लगे हैं। रात करीब ग्यारह बजे पुलिस ने घायल को बिना मेडिकल कराए घर भेज दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल व पुलिस कमिश्नर को ट्वीट के बाद कराया मेडिकल

देर रात रुनकता चौकी पर किसी ने घायल किशोर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के साथ आगरा पुलिस कमिश्नर को ट्वीट कर दिया। वीडियो में किशोर कह रहा है कि इन्हीं लोगों ने उसके सिर में डंडा मारा है और चाचा को ही बंद कर दिया है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने उसी रात करीब डेढ़ बजे घायल किशोर को घर से बुलाकर मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि मामला आपसी लड़ाई का है पुलिस ने किसी पर कोई वार नहीं किया है मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed