फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   head constable threatened to commit suicide in agra

हेड कांस्टेबल ने थाने को लिखा पत्र- मैं नौकरी करूं या छोड़ दूं, या फिर आत्महत्या कर लूं

Tue, 27 Aug 2019 03:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Aug 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
head constable threatened to commit suicide in agra
थाना एमएम गेट आगरा
आगरा के थाना एमएम गेट के हेड कांस्टेबल श्याम सिंह ने थाना के व्हाट्स एप ग्रुप पर पत्र भेजकर कहा है कि मैं नौकरी करूं या छोड़ दूं, या फिर आत्महत्या कर लूं। इस पत्र की जानकारी से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पत्र को ग्रुप से हटा दिया गया। वहीं सिपाही से भी अधिकारियों ने बात की।
विज्ञापन


दरअसल हेड कांस्टेबल श्याम सिंह की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सोनकर से 18 अगस्त को छुट्टी ली। तीन दिन के लिए अनुमति मिल गई। 21 को श्याम सिंह को ड्यूटी पर आना था। हेड कांस्टेबल के मुताबिक, पत्नी की तबीयत खराब थी। 
विज्ञापन


पत्नी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वो फिर से छुट्टी लेने आया। उस समय इंस्पेक्टर छुट्टी पर थे। थाने का प्रभार एसआई उमेश कुमार पर था। वो छुट्टी का प्रार्थनापत्र दे गए। इसके बाद प्रभारी को फोन पर भी अवगत करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद 24 अगस्त को उनकी गैरहाजिरी लगा दी गई। सिपाही ने पत्र में लिखा है कि इस तरह नौकरी करना मुश्किल है। वो नौकरी छोड़ दे या फिर आत्महत्या कर ले। यह पत्र सोमवार को थाना के व्हाट्स एप ग्रुप पर आया। मामले की जानकारी अधिकारियों को भी हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सोनकर ने बताया कि हेड कांस्टेबल 22 और 23 अगस्त को गैर हाजिर थे। इसलिए रपट लिखी गई थी। उस समय मैं खुद छुट्टी पर था।

24 अगस्त को हेड कांस्टेबल को छुट्टी मांगने पर दी गई थी। वो 27 अगस्त तक छुट्टी पर हैं। छुट्टी देने के लिए मना नहीं किया गया। उधर, सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed