फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Head constable married daughter harassed by husband in agra

आगरा: हेड कांस्टेबल की बेटी का उत्पीड़न, पति ने पीटकर कर घर से निकाला, थाने में दी तहरीर

Tue, 21 Dec 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 03:59 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल ने अपनी बेटी की शादी दिसंबर 2020 में शाहगंज निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसका उत्पीड़न करने लगा। 

विज्ञापन
Head constable married daughter harassed by husband in agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल की बेटी की शादी के एक महीने बाद ही उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि कार की किश्त जमा करने के लिए आठ लाख रुपयों की मांग की। रकम नहीं देने पर पति ने पिटाई की। तीन महीने बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सोमवार को आगरा के थाना शाहगंज में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित हेड कांस्टेबल ने बताया कि बेटी देहात के एक गांव में शिक्षिका है। बेटी की शादी दिसंबर 2020 में शाहगंज निवासी युवक से की थी। पति प्राइवेट जॉब करता है। शादी के बाद से ही बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों को पांच लाख रुपये कैश दिए थे। 1.60 लाख रुपये कार के लिए दिए थे। 
विज्ञापन


पिटाई में टूट गया था हाथ 
ससुराली कार के लिए आठ लाख रुपये मांगने लगे। मना करने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। पांच फरवरी को पिटाई लगाई। इस दौरान बेटी का हाथ टूट गया। परिवार के लोगों ने बातचीत करके घर भेज दिया। 19 मार्च को फिर से पिटाई लगाकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से लेने नहीं आए हैं। रविवार को वो बेटी को लेकर ससुराल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, पंचायत में विवाद होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों की बात सुनी। पीड़िता ने सोमवार को थाना शाहगंज में तहरीर दी। इसमें पति पर उत्पीड़न के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया। सीओ लोहामंडी सत्यनारायण ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed