फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Have ownership rights on 5 acres, still snatching food from poor people

Agra News: 5 एकड़ पर हक है मालिकाना, फिर भी छीन रहे गरीबों का दाना

Thu, 01 Aug 2024 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Have ownership rights on 5 acres, still snatching food from poor people
मैनपुरी।
विज्ञापन

कोई भूखा न रहे इसके लिए सरकार जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन दे रही है। कुछ ऐसे जरूरतमंद भी इसमें शामिल हो गए हैं, जिनके पास पांच एकड़ जमीन का मालिकाना हक है। इसके बाद भी वे गरीबों के दाना छीन रहे हैं। वे मुफ्त में सरकारी राशन ले रहे हैं। ऐसे परिवारों की सूची अब शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी है। जल्द ही सत्यापन के बाद इनका राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।

सरकार द्वारा राशन कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर पांच किलो राशन प्रति यूनिट की दर से मिल रहा है। अंत्योदय राशन कार्ड पर एकमुश्त 35 किलो राशन दिया जा रहा है। ये राशन उन लोगों के लिए सरकार दे रही है, जिनके पास न तो अपनी भूमि है और न ही आय के ऐसे साधन हैं, जिनसे वह अपना और परिवार का पेट भर सकें।
विज्ञापन

कुछ ऐसे भी लोगों ने राशन कार्ड बनवा लिए हैं, जिनके पास अपना और परिवार का भरण पोषण करने के पर्याप्त इंतजाम हैं। ऐसे ही 377 परिवारों को शासन ने जांच के बाद चिह्नित किया है। ये वे लोग हैं जिनके पास 5 एकड़ या उससे अधिक भूमि है। ऐसे में साफ है कि उनकी जमीन में भरपूर मात्रा में खाद्यान्न का उत्पादन हो रहा है। इसके बाद भी वे गरीबों के लिए आने वाला मुफ्त अनाज सरकार से ले रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी को ऐसे परिवारों की सूची भेजी गई है। जल्द ही सत्यापन के बाद इनके राशन कार्ड निरस्त कराए जाएंगे। इससे जरूरतमंदों को इनके स्थान पर राशन कार्ड देकर राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




5 एकड़ से 100 क्विंटल गेहूं का होता है उत्पादन
जिले में दो फसलें किसान आसानी से ले रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि जिले में औसतन प्रति एकड़ भूमि से 20 क्विंटल तक गेहूं का उत्पादन होता है। ऐसे में जिनके पास 5 एकड़ भूमि है वह प्रत्येक वर्ष 100 क्विंटल के करीब गेहूं का उत्पादन कर रहे हैं। ये गेहूं एक नहीं बल्कि 10 परिवारों का भी साल भर पेट भरने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में साफ है कि ये लोग अपना गेहूं मंडी में बेच रहे हैं और सरकार से राशन ले रहे हैं।



5136 आयकरदाताओं के कार्ड हो चुके हैं निरस्त
ये पहली बार नहीं है जब शासन ने पूर्ति विभाग को ऐसे लोगों की सूची भेजी है तो अपात्र होने के बाद भी राशन ले रहे हैं। इससे पहले भी 5136 आयकरदाताओं की एक सूची भी विभाग को भेजी गई थी। ये लोग भी मैनपुरी में राशन ले रहे थे। विभाग वर्तमान में इनका सत्यापन करवाकर राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी में है।




जिले में राशन कार्ड की स्थिति पर नजर
-297667 हैं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड
-45894 हैं अंत्योदय राशन कार्ड
-343561 हैं कुल राशन कार्ड धारक
-5136 आयकरदाता ले रहे हैं राशन
-377 राशन कार्डधारकों के पास है 5 एकड़ से अधिक जमीन



शासन से ऐसे परिवारों की सूची उपलब्ध कराई गई है जिनके पास 5 एकड़ या उससे अधिक जमीन है। इसके बाद भी ये लोग राशन ले रहे हैं। सत्यापन के बाद राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। - मो. क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed