फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Leaders are guessing political gains and losses on death of innocents Mayawati demanded arrest of Baba

Hathras Case: निर्दोषों की मौत पर नेता भांप रहे सियासी नफा-नुकसान, इन्हें छोड़ कोई बाबा के खिलाफ खुलकर न बोला

Sun, 07 Jul 2024 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2024 08:23 AM IST
सार

हाथरस में मारे गए निर्दोषों की मौत पर नेता सियासी नफा-नुकसान भांप रहे हैं। हाथरस कांड पर मायावती को छोड़कर कोई नेता बाबा के खिलाफ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Hathras Leaders are guessing political gains and losses on death of innocents Mayawati demanded arrest of Baba
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari

विस्तार

सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भीड़ तंत्र के पैरों तले कुचलकर 121 लोगों की जान चली गई। लेकिन, निर्दोषों की मौत पर नेता सियासी नफा नुकसान भांप रहे हैं। हादसे को राजनीतिक स्वार्थ के चश्मे से देखा जा रहा है।
विज्ञापन


हाथरस कांड में जिन लोगों ने अपनों को खोया वह भोले बाबा को पाखंडी और ढोंगी बता रहे हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बसपा प्रमुख मायावती को छोड़कर सत्ता या विपक्ष का कोई भी सांसद, विधायक या मंत्री हादसे के चार दिन बाद भी बाबा के खिलाफ खुलकर नहीं बोला।
विज्ञापन


वहीं, मायावती ने कहा है कि देश में गरीबों, दलितों व पीड़ितों को अपनी गरीबी व अन्य दुखों को दूर करने के लिए भोले बाबा जैसे बाबाओं के पाखंड और अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने हाथरस पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने सिर्फ शासन और प्रशासन की कमी बताई। बाबा पर एक शब्द नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 जुलाई को हुए इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हाथरस आए थे। अस्पताल में घायलों से मिले। प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने तमाम बातें कहीं। हादसे के लिए बाबा पर एक शब्द नहीं बोला। वहीं, सेवादारों की गिरफ्तारियों के बारे में अखिलेश ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। परंतु, अखिलेश ने भी बाबा को लेकर एक शब्द तक नहीं कहा है। अखिलेश यादव पूर्व में बाबा के सत्संग में भी शामिल हो चुके हैं।

करते थे प्रलय का दावा, अब शासन पर भरोसा
-सूरज पाल उर्फ भोले बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह पल में प्रलय लाने का दावा कर रहे हैं। भक्त बाबा को भगवान, परमात्मा और ब्रह्मांड का नायक तक मानते हैं। विष्णु और कृष्ण का स्वरूप समझते हैं। उधर, बाबा ने शनिवार को अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें शासन व प्रशासन पर भरोसा है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए वह अब प्रभु से प्रार्थना भी कर रहे हैं।

गिरफ्तारी नहीं तो आश्रम पर देंगे धरना
- आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने बाबा की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस को पत्र लिख गिरफ्तारी की मांग उठाई है। कृष्ण गोपाल का कहना है कि बाबा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह केदार नगर स्थित बाबा के आश्रम पर धरना देंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों पर बाबा को बचाने का आरोप भी लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed