फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Girl Gang Sexuall Assault Forensic Investigation Starts In Agra

हाथरस दुष्कर्मः साक्ष्यों की जांच से सलाखों के पीछे पहुंचेंगे आरोपी, कपड़ों से होगा डीएनए का मिलान

Wed, 30 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Sep 2020 12:08 AM IST
सार

वैज्ञानिक स्लाइड का परीक्षण करेंगे, कपड़ों की जांच होगी। आरोपियों के डीएनए से भी मिलाना होगा। इसके बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी। एडीजी अजय आनंद ने कहा है कि जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Hathras Girl Gang Sexuall Assault Forensic Investigation Starts In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हाथरस के चंदपा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दिए जाने के मामले में फोरेंसिक जांच आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी। हाथरस पुलिस ने मृतका के कपड़े और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए तैयार की गई स्लाइड को यहां भेजा है। दस दिन केभीतर जांच रिपोर्ट चंदपा पुलिस दी जानी है।
विज्ञापन


विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक डॉ. एके मित्तल से मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने फोन पर बात की। उनसे कहा कि यह जांच प्राथमिकता पर होनी चाहिए। एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि पुलिस सभी साक्ष्य एकत्र कर रही है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एके मित्तल ने इस मामले की जांच को प्राथमिकता पर रखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हाथरस दुष्कर्मः युवती की मौत के बाद आगरा में उबाल, प्रदर्शन कर फूंका पुतला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के साथ घटना 14 सितंबर को हुई थी। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई थी।

डीएनए परीक्षण भी होगा
1. पुलिस से मिले सभी साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा।
2. सबसे अहम उस स्लाइड का परीक्षण है, जिसे दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बनाया गया।
3. मृतका के कपड़ों की भी जांच होगी।
4. स्लाइड की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर स्लाइड को सुरक्षित रखा जाएगा।
5. स्लाइड से डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। यह लखनऊ में होगा। 


मृतका के परिवार को सुरक्षा दी जाएगी : एडीजी
एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मृतका के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed