फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Case Update PFI Members appear in Mathura court

मथुरा की अदालत में पीएफआई के चारों सदस्यों की पेशी, केरल से नहीं आया फंडिंग का आरोपी

Mon, 01 Feb 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Feb 2021 07:08 PM IST
सार

  • केरल जेल में बंद आरोपी को मथुरा कोर्ट में बी-वारंट पर करना था पेश
  • अदालत ने 19 फरवरी की लगाई तारीख 

विज्ञापन
Hathras Case Update PFI Members appear in Mathura court
मथुरा: आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कांड के बाद विदेशी फंडिंग से दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में मथुरा की जेल में बंद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और उसके सहयोगी संगठन सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के चारों सदस्यों की सोमवार को अदालत में पेशी हुई। जबकि केरल की जेल से उनके साथी को सीबीआई नहीं ला सकी। अदालत ने इसके लिए 16 फरवरी तय की है। 
विज्ञापन


मथुरा जिले में पांच अक्तूबर को यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से थाना मांट पुलिस ने खुफिया एजेंसियों की सूचना पर आलम, सिद्दीक, अतीकुर्रहमान और मसूद अहमद गिरफ्तार किया था। ये चारों आरोपी कार से हाथरस जा रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया था कि आरोपियों की कार से भड़काऊ साहित्य बरामद हुआ था। इनके संबंध पीएफआई और सीएफआई से बताए गए। 
विज्ञापन


चारों पर हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप 
चारों आरोपियों पर विदेशी फंडिंग से हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप है। चारों मथुरा की जेल में बंद हैं। विदेशी फंडिंग के मामले में इनके साथी रउफ को केरल में गिरफ्तार किया गया था। वह केरल की अरनाकुलम जेल में बंद हैं। सोमवार को उसकी पेशी मथुरा के एडीजे प्रथम अनिल कुमार पांडे की अदालत में होनी थी, लेकिन सीबीआई उसे यहां नहीं ला सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि जेल में बंद चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जबकि केरल की अरनाकुलम जेल में बंद उनका एक साथी सोमवार को भी अदालत नहीं पहुंच सका। उसे बी वारंट पर सीबीआई द्वारा यहां लाना था। इस संबंध में अदालत ने पुन: सुनवाई की तारीख 16 फरवरी तय की है। 

यह है हाथरस कांड
हाथरस जिले के चंदपा इलाके में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी थी। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। हाथरस कांड के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed