फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Case News: youths mobs pelted stones in agra

हाथरस कांड पर आगरा में बवाल, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़े बलवाई

Sat, 03 Oct 2020 07:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2020 07:35 PM IST
सार

  • हाथरस कांड को लेकर आक्रोश थम नहीं रहा। आगरा में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसी बीच शनिवार को नगर निगम की गाड़ियों सफाई के निकली तो कुछ युवकों ने पथराव कर दिया।  

विज्ञापन
Hathras Case News: youths mobs pelted stones in agra
युवकों की भीड़ ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस की घटना को लेकर विरोध ने शनिवार को आगरा में बवाल हो गया। कोठी मीना बाजार मार्ग स्थित नगर निगम के वर्कशॉप से शनिवार सुबह गाड़ियां निकालने से आक्रोशित कर्मचारियों के एक गुट ने रेलवे पुल पर चढ़कर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद राज नगर में जूता मंडी के पास पथराव किया। आधा घंटे से अधिक अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर बलवाइयों को खदेड़ दिया। क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस में युवती की हत्या के विरोध में नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को सफाई संगठनों के पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच वार्ता में एक गुट ने काम पर लौटने पर सहमति जाहिर की थी।

दो गुटों में बंटे सफाई कर्मचारी

Hathras Case News: youths mobs pelted stones in agra
राजनगर में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कोठी मीना बाजार मार्ग स्थित नगर निगम के वर्कशॉप से गाड़ियां निकाली जा रही थीं। यहां सफाई कर्मचारियों का एक गुट काम करने के लिए तैयार था, जबकि दूसरा गुट काम पर लौटने के विरोध में था। 

जानकारी पर नगर निगम, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। विरोध करने वाले गुट में संविदा कर्मचारी थे। उनसे छुट्टी करने के लिए बोल दिया गया। इसके बाद एक-एक करके गाड़ियों को निकाला गया। 

तकरीबन दस गाड़ियों को चालक ले गए। इसी बीच विरोध करने वाले कुछ लोग पंचकुइयां मार्ग स्थित रेलवे पुल पर चढ़ गए। वहां से गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। निगम की एक गाड़ी और एक राहगीर की गाड़ी के शीशे टूट गए। अचानक पथराव होता देखकर रास्ते पर वाहन रुक गए।

बलवाइयों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके

पुलिस रेलवे पुल की तरफ गई तो पथराव करने वाले युवक राज नगर की तरफ भाग गए। इसी बीच राज नगर में जूता मंडी की तरफ से भी 30 से 40 युवक आ गए। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बैरियर लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन बलवाइयों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके। 

पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठियां फटकार कर बलवाइयों को खदेड़ दिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। क्षेत्र में फोर्स तैनात की है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। 

शाम तक तहरीर का इंतजार 

घटना की जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे। बाद में एसएसपी बबलू कुमार और जिलाधिकारी पीएन सिंह आए। उन्होंने स्थिति की जानकारी ली। शाम तक मामले में नगर निगम की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस को पथराव करने वालों का वीडियो मिला है। 

खुफिया तंत्र हुआ फेल  

मामले में पुलिस का खुफिया तंत्र की नाकाम रहा। शहर में तीन दिन से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाईकर्मियों के विरोध उग्र रुख लेगा इस बारे में कोई इनपुट नहीं था। मामले में अलर्ट किया गया। जगह-जगह पुलिस फोर्स लगाई गई। इसके बावजूद बवाल हो गया। 

राजनगर के लोगों का बवाल से संबंध नहीं

घटना के बाद बवाली राज नगर की तरफ चले गए थे। इस पर मोहल्ले में पुलिस लगा दी गई। दोपहर में मोहल्ले के लोग थाना लोहामंडी आ गए। सुनील, विजेंद्र, विनोद सहित 15 लोगों ने लिखकर दिया कि बवाल करने वालों से मोहल्ले के लोगों का कोई नाता नहीं है। वह कहां से आए थे? यह किसी को पता नहीं है। हम शांति चाहते हैं। उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed