Hathras Case: पीड़िता के गांव में क्यों है पुलिस का कड़ा पहरा, योगी सरकार के मंत्री ने बताई वजह
- कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रियंका-राहुल राजस्थान क्यों नहीं गए। वहां भी घटना घटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कांड के बाद पीड़िता के गांव में पुलिस का कड़ा पहरा है। शुक्रवार को मीडिया सहित बाहरी लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया गया। गांव के लोगों को भी पहचानपत्र दिखाने के बाद प्रवेश मिला। पुलिस के इस पहरे पर योगी आदित्यनाथ सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए मृतका के गांव में लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है।
प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिसर स्थित शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राज्यमंत्री कस्बा किशनी में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।
संबंधित खबर- हाथरस: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे TMC नेताओं को पुलिस ने रोका, नीचे गिरे डेरेक ओ ब्रायन
पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हाथरस कांड का जल्द ही खुलासा होगा। पीड़िता के गांव में लगी पाबंदी पर उन्होंने कहा कि वहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए मृतका के गांव में लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा।
प्रियंका और राहुल पर निशाना
बता दें कि हाथरस कांड को लेकर लोगों में आक्रोश है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच पीड़िता के गांव में पहरा कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने गांव में बैरिकेडिंग कर दी है। शुक्रवार को बाहरी लोगों को गांव में नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने मीडिया कर्मियों को भी गांव के बाहर ही रोक दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.