फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Case News CFI members appeared in Mathura court

हिंसा की साजिश का मामला: मथुरा जेल में बंद सिद्दीक कप्पन की लिखावट-आवाज की होगी जांच

Wed, 03 Mar 2021 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras Case News CFI members appeared in Mathura court
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जेल में बंद कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के सदस्य रऊफ शरीफ की रिमांड और एसटीएफ (विशेष कार्य बल) को छापे में मिले दस्तावेज और ऑडियो रिकार्डिंग से केरल के सोशल मीडिया पत्रकार सिद्दीक कप्पन की आवाज से मिलान के लिए अब एसटीएफ ने अदालत का सहारा लिया है। 

विज्ञापन


हाथरस कांड के बाद हिंसा भड़काने की साजिश में पुलिस ने केरल निवासी सिद्दीक कप्पन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रऊफ की गिरफ्तारी केरल में हुई थी। उसे बी वारंट पर यहां लाया गया। एडीजे प्रथम अनिल कुमार पांडे की अदालत में मंगलवार को सभी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।
विज्ञापन


एसटीफ अधिकारियों ने प्रार्थनापत्र देकर सिद्दीक की हैंड राइटिंग (लिखावट) और आवाज के मिलान के लिए विशेषज्ञों से जांच करने की मांग की। जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि अदालत ने सिद्दीक कप्पन को हैंड राइटिंग और आवाज के नमूने लेने के लिए चार मार्च को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मथुरा जेल में बंद सीएफआई सदस्य सिद्दीक कप्पन सहित आलम, मसूद अहमद, अतीकुर्रहमान और रऊफ शरीफ की पेशी 31 मार्च को होगी। अदालत में मंगलवार को सुनवार के दौरान एसटीएफ के सीओ विनोद सिरोही, इंस्पेक्टर सचिन कुमार और उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश शर्मा मौजूद थे। 

एसटीएफ लेगी लखनऊ जेल में बंद पीएफआई सदस्यों के बयान
एटीएस ने हाल ही में लखनऊ में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्य अनसद बदुरुद्दीन और फिरोज खान को गिरफ्तार किया था। अब मथुरा में सीएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी के मामले की जांच एसटीएफ लखनऊ जेल में बंद पीएफआई सदस्यों से बयान करेगी। 

बताया जा रहा है कि लखनऊ जेल में बंद दोनों पीएफआई सदस्यों के संबंध मथुरा जेल में बंद सदस्यों से हैं। इसके लिए एसटीएफ की ओर से मंगलवार को एडीजे प्रथम की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। इस पर कोर्ट ने एसटीएफ को लखनऊ जेल में बंद दोनों आरोपियों के बयान लेने का आदेश दिया है।

दानिश के अधिवक्ता ने दिया प्रार्थनापत्र
सीएफआई सदस्य दानिश के अधिवक्ता एडवोकेट मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने मंगलवार को अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कहा कि 16  फरवरी को अदालत में एसटीएफ के जांच अधिकारी ने दानिश से उसकी ई-मेल और उसका पासवर्ड लिया था। 

अधिवक्ता ने आशंका जताई कि जांच अधिकारी उसके सोशल एकाउंट्स से छेड़छाड़ कर सकते हैं। कुछ दिन पूर्व एसटीएफ ने दिल्ली के पीएफआई दफ्तर में भी छापा मारा था लेकिन आज तक मौके से मिली सामग्री को अदालत अथवा नजदीकी सक्षम अदालत के समक्ष नहीं रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed