फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Case: mobs pelted stones in agra on second day

Hathras Case: आगरा में दूसरे दिन भी हुआ पथराव, बवाल में पांच कर्मचारी बर्खास्त, एक निलंबित

Sun, 04 Oct 2020 01:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2020 01:31 PM IST
सार

  • कोठी मीना बाजार, राजनगर और रेलवे लाइन जगहों पर पीएसी तैनात की गई है। पुलिस के कड़े पहरे में नगर निगम के वाहनो को वर्कशॉप से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Hathras Case: mobs pelted stones in agra on second day
पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निगम के वाहनों पर दूसरे दिन भी पथराव हुआ। रविवार को कोठी मीना बाजार स्थित नगर निगम की वर्कशॉप से बाहर निकलते वाहनों पर पत्थर फेंके गए। इनमें एक वाहन का शीशा टूट गया। पुलिस के कड़े पहरे में नगर निगम के वाहनों को बाहर निकाला गया। कोठी मीना बाजार, राजनगर और रेलवे लाइन जगहों पर पीएसी तैनात की गई है। उधर, शनिवार को हुए बवाल में नगर निगम ने पांच आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस बलवाइयों को चिन्हित कर रही है।  

विज्ञापन


सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में नगर निगम ने पांच आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, वहीं जलकल विभाग के कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को हड़ताल के बाद पथराव और सफाई कार्य ठप होने पर देर शाम नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने कड़ी कार्रवाई की। 
विज्ञापन



उन्होंने आउटसोर्स सफाई कर्मचारी आजाद वाल्मीकि पुत्र ओम प्रकाश, रजत पुत्र राजेश तथा आउटसोर्स ड्राइवर राहुल, रोहित और कन्हैया की सेवाओं को समाप्त कर दिया। जलकल विभाग में कार्यरत सिकंदर चौहान पुत्र ओम प्रकाश को निलंबित करने के लिए जलकल महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो गुटों में बंटे सफाई कर्मी

हाथरस कांड को लेकर प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी दो गुटों में बंट गए हैं। रविवार को एक गुट के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि जिन लोगों ने सफाई कार्य में बाधा पहुंचाई है, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जो लोग सफाई में बाधा पहुंचाने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

17 कर्मचारियों का निकाला गया ब्यौरा

कार्यशाला पर पथराव करने, गाली गलौज करने, वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 17 कर्मचारी चिह्नित किए गए हैं। इसमें सिकंदर चौहान, विमल वाल्मीकि, श्रीकांत चौहान, मनीष कोमल, शिवम, मुकुल गुलजार, आजाद वाल्मीकि, संतोष डागौर, सम्राट चौधरी, राहुल, राजीव चौहान, दौलत, मिथुन, सनी, कन्हैया, जावेद, सादिक अली, रोहित हैं। इनके पद और तैनाती स्थल का ब्यौरा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed