{"_id":"6ab58a3a09aa6ae675061b3e","slug":"haste-claims-bank-employees-life-car-overturns-while-overtaking-agra-news-c-421-1-sagr1008-17924-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जल्दबाजी ने ली बैंककर्मी की जान, ओवरटेक करते समय पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जल्दबाजी ने ली बैंककर्मी की जान, ओवरटेक करते समय पलटी कार
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात ट्रक को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में लखनऊ से दिल्ली जा रहे कार सवार बैंककर्मी नील की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर निवासी नील (42) इंडियन बैंक में कार्यरत थे। वह बुधवार को साथी पंकज कुमार निवासी बरगवां, लखनऊ, आशीष व आकाश निवासी अजय नगर, लखनऊ के साथ कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 12.400 पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर आगे मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में नील गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पंकज, आशीष और आकाश को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने नील को मृत घोषित कर दिया। शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया। पंकज कुमार ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में उनके साथी नील की जान चली गई।
कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। हादसे में चालक नील गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा से लखनऊ रेफर किया गया था, जहां चालक की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, मासूम समेत दंपती घायल
बाह। खेड़ा राठौर के नंदगवा में बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे करीब कुत्ते से टकराने के बाद बाइक सड़क पर फिसल गई। बाइक सवार मासूम समेत दंपती घायल हो गए। गुमानसिंह पुरा के प्रेम देव, अपनी पत्नी नीलम, दुधमुंही बच्ची खुशबू के साथ भाभी के निधन पर होने वाले कन्या भोज के लिए बाजार से सामान खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। उन्होंने बताया नंदगवा के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते से उनकी बाइक टकरा गई। तीनों बाइक समेत सड़क पर घिसट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीलम गोद में लिए खुशबू को बचाने के चक्कर में बुरी तरह से घायल हो गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर भर्ती कराया। वहां से नीलम को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे।